15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती के अवसर पर परीबा के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह करकेली ब्लॉक के ग्राम डगडउआ पहुचेंगे।

उमरिया से फैज मोहम्मद की खास रिपोर्ट
उमरिया आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती के अवसर पर परीबा के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह करकेली ब्लॉक के ग्राम डगडउआ पहुचेंगे। जानकारी के मुताबिक इस दिन सीएम शिवराज सिंह जन समुदाय के मध्य आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाएंगे। उक्त आयोजन हेतु आज जिला कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंशुल गुप्ता उप पुलिस अधीक्षक रेखा सिंह एसडीएम नेहा सोनी एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया।


परीबा को डगडऊआ आएंगे सीएम शिवराज,कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण